नीरव मोदी मामले में आज ब्रिटेन की अदालत सुना सकती है अहम फैसला
नई दिल्ली
नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। उस पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी और भगोड़ा करार नीरब मोदी के भारत को प्रत्यर्पित करने को लेकर आज ब्रिटेन एक की अदालत में सुनवाई होगी।माना जा रहा है कि अदालत आज नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर अंतिम फैसला सुना सकती है। आपको बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से 2 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।
उम्मीद है कि हीरा कारोबारी नीर मोदी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में पेश किया जाएगा। जिला न्यायाधीश आज इस बात पर फैसला लेंगे कि नीरव मोदी को भारतीय अदालतों के समक्ष प्रस्तुत करने का मामला बनता भी है या नहीं। अदालत के फैसले के बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री इस फैसले पर अंतिम हस्ताक्षर करेंगी। खबरों के अनुसार इस फैसले के खिलाफ दोनों पर वहां के सर्वोच्य न्यायालय में अपील दायर कर सकते हैं।
गौरतलब है कि नीरव मोदी को 19 मार्च, 2019 में प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया था और उसके भारत प्रत्यर्पण के मामले में लंदन की वेस्मिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में कई बार सुनवाई हुई। अगर नीरव मोदी भारत आता है तो उसे सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामलों के तहत आपराधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

पाठको की राय